अबनाः जेनेवा में ईरान और अमरीका के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू हो गई है। जेनेवा से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार ईरान और अमरीका के बीच विदेश उपमंत्री स्तर की बातचीत बृहस्पतिवार को शुरू हुई। इस बातचीत में ईरान की ओर से उप विदेश मंत्री और परमाणु वार्ताकार टीम के वरिष्ठ सदस्य सैयद अब्बास इराक़ची, मजीद तख़्ते रवानची और वार्ताकार टीम के अन्य सदस्य भाग ले रहे हैं जबकि अमरीका की ओर से अमरीका के उप विदेशमंत्री विलियम बर्न्ज़ और अमरीकी विदेशमंत्रालय की राजनैतिक मामलों की प्रभारी विंडी शेरमैन भाग ले रही हैं। इस बातचीत में दोनों देशों के विशेषज्ञ भी उपस्थित हैं।
ईरान की परमाणु वार्ताकार टीम के एक सदस्य ने बृहस्पतिवार की सुबह बताया था कि इस बातचीत का लक्ष्य विवादित मुद्दों का समाधान और एक दूसरे के दृष्टिकोण को निकट लाना है।
यह बातचीत विएना में 19 जुलाई तक छठे चरण की बातचीत के बाद पहली बातचीत है। ईरान और ग्रुप 5+1 विएना में छठे चरण की बातचीत में किसी समग्र समझौते पर नहीं पहुंच सके थे। ईरान और ग्रुप 5+1 के बीच यूरेनियम के संवर्धन के स्तर और अन्य विषयों को लेकर भारी मतभेद पाया जाता है।
ईरान ने विवादित मुद्दों के समाधान के लिए ग्रुप 5+1 के सामने तार्किक सुझाव पेश किए हैं ताकि ईरान के परमाणु मुद्दे का समाधान शीघ्र हो जाए।
8 अगस्त 2014 - 01:37
समाचार कोड: 629695
जेनेवा में ईरान और अमरीका के बीच द्विपक्षीय बातचीत शुरू हो गई है। जेनेवा से प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार ईरान और अमरीका के बीच विदेश उपमंत्री स्तर की बातचीत बृहस्पतिवार को शुरू हुई।